बलिया। जनपद में मौसम के बदलाव लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शहर से लेकर गांवों में संक्रमण बीमारियों ने पांव पसार दिए है। मोहल्ले व गांवों में जल निकासी न होेने से वायरल फीवर, डेंगू, टाइफाईट, चर्म रोग सहित अन्य संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है।
अब तक डेंगू के करीब 24 मरीज मिल चुके हैं। जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेला में एलोपैथ के डाक्टरों व ब्लड़ जांच की सुविधा न होने से मरीजों को विशेष लाभ नहीं मिला। पैरासिटामल व एंटी एलर्जी की दवा मरीजों को संतोष करना पड़ा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जयंत कुमार ने जन आरोग्य मेला में आने वाले मरीजाें को बेहतर इलाज व दवा वितरण का दावा किया। बताया कि विभिन्न पीएचसी व न्यू पीएचसी पर लगे मेला में 2200 सौ से ऊपर मरीजों का इलाज इलाज हुआ। चिकित्सकों ने मरीजों व तीमारदारों को संक्रमण बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक भी किया।