फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक से अधिक लोगों को पौधा लगाने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों ने पौधारोपण कर अधिक से अधिक लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। मंगला बाबा विद्यालय के बच्चों ने भी एक बच्चे के जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पौधरोपण की शुरुआत डीएफओ श्रद्धा यादव व महंथ कौशलेन्द्र गिरि ने हेलबंता बाबा मंदिर प्रांगण में वंदेमातरम एवं भारत माता के उद्घोष के बीच भारत मां के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर हरिशंकरी पौधा लगा कर किया। मन्दिर प्रांगण के साथ साथ रत्तोपुर पानी टंकी तक सैकड़ों पौधों का रोपण किया। जिसमे ग्रामीणों ने भी बढ़चढ़ भाग लिया। मंगला बाबा के विद्यालय के बच्चों ने भी अम्बरीष के जन्मदिन पर पौधा लगा कर अपने अपने जन्मदिन पर भी एक एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। श्रद्धा यादव ने कहा की पेड़ो की अंधाधुंध कटाई से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया है। प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने के लिये हम सब को अधिक से अधिक पौधा लगाना चाहिये। महन्थ गिरि ने कहा की मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिये पौधारोपण करने के साथ साथ वृक्षों को सुरक्षित रखना हम सब का राष्ट्रीय कर्तव्य है। इस मौके पर बीडीओ मीना सिंह, अनूप सिंह, राहुल पाण्डेय, संजय जायसवाल, राम प्रताप सिंह, रामजी सिंह, नीलकमल, रोहित बंटी सोनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें