जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करते रोटरी क्लब इलीट के पदाधिकारी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। रोटरी क्लब इलीट के तत्वाधान में रविवार केे जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर सहभागिता की और कुल 16 यूनिट रक्तदान किया गया।
क्लब के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र तिवारी ने रक्तदान एक महादान है और इसके जरिए कईयों की जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरुक किया और बताया कि रक्तदान से संबंधित व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन पूरे साल समय-समय पर किया जाएगा और इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। रक्तदान के बाद निगेटिव ग्रुप के कई लोगों ने जिला अस्पताल ने नाम दर्ज कराया ताकि जरुरत मंद को समय पर खून दिया जा सके। क्लब के सचिव करन सरावगी ने रक्तदाताओं का आभार जताया।