फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला निर्माण को देंगे धन: सुरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बेलहरी विकास खंड के ग्राम पंचायत बघौंच (गायघाट) में गोशाला निर्माण के लिए विधायक सुरेंद्र सिंह ने 21.5 लाख रुपये अपने निधि से दिया है। यह धन अवमुक्त करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को विधायक ने अपनी संस्तुति सहित पत्र निर्गत कर दिया है।
विज्ञापन

विधायक श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना गोवंश संरक्षण को अपने विधानसभा क्षेत्र में पंख लगाने के लिए अन्य गोशालाओं के निर्माण व उच्चीकरण के लिए भी पैसा दूंगा। जिसमें मुरली छपरा विकास खंड के भगवानपुर का गोशाला भी शामिल है। कहा कि कि क्षेत्र की पांच दर्जन सड़कों के पुनर्निर्माण व सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से करोड़ों रुपये मंजूर व अवमुक्त हो गए हैं। अब इस क्षेत्र की सभी सड़कें (एनएच छोड़कर) गड्ढामुक्त हो जाएंगी। सोनबरसा में राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास जल्द ही उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा करेंगे। इसके लिए अगले सप्ताह कार्यक्रम तय किया जाएगा। क्षेत्र में दो नए विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण के लिए ऊर्जा मंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा हूं, जल्द ही स्वीकृत होने की उम्मीद है। पॉलिटेक्निक कॉलेज की कागजी खानापूर्ति अंतिम चरण में है। जल्द ही उसके लिए धन अवमुक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें