फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे को साथ नोटिस भी मिला, नहीं शुरू हुआ कार्य

विज्ञापन
गंगा किनारे निर्मित सिताबदियारा को बाढ़ व कटान से निजात दिलवाने वाला जर्जर स्थिति में पड़ा बांध? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रामगढ़। गंगा और सरयू नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षित करने के लिए जनपद में 100 करोड़ से ऊपर की परियोजनाओं पर कार्य निर्माणाधीन है। बाढ़ के दौरान पानी बढ़ने से जहां कार्य रुक गया था वहीं इन परियोजनाओं को नुकसान भी पहुंचा था। बाढ़ का पानी घटने के बाद परियोजनाओं को पूरा करने के लिए धनराशि भी दी गई। विभाग ने ठेकेदारों काम शुरू करने के लिए नोटिस भी दी। इसके बाद भी काम शुरू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

गंगा नदी के डेंजर जोन गंगापुर में शासन स्तर से 35 करोड़ रुपये से तीन स्थानों पर कटान रोधी कार्य कराएं जा रहे हैं। गत फरवरी कार्य समय से शुरू हुआ। आठ माह बीतने के बाद भी इन परियोजनाओं का कार्य पूरा होगा कि नहीं, स्पष्ट नहीं है। इसे हर हाल में 15 जून तक पूर्ण कर लेना था, लेकिन ठेकेदारों के लापरवाही के कारण यह काम पूरा न हो सका। ठेकेदारों ने काम में जमकर अनियमितता बरती। ग्रामीणों ने विरोध किया तो काम छोड़कर फरार हो गए। सौभाग्यवष गंगा का जलस्तर हाईफ्लड लेवल पार करने के तुरंत बाद ही घट गया, नहीं तो सभी की सांसें अटक गईं थीं। गत माह कुछ परियोजनाओं के लिए और धनराशि जारी की गई है। बाढ़ विभाग के एक्सईएन ने संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने का दावा भी किया। इसके बाद भी इन अधूरे परियोजनाओं का कार्य शुरू न हो सका।
-------
60 करोड़ की और परियोजना प्रस्तावित
रामगढ़। अभी पहले से चल रही अधूरी परियोजनाओं का काम पूरा नहीं हुआ कि बाढ़ विभाग ने अक्टूबर माह में करीब 60 करोड़ की लागत की एक और परियोजना का प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा है। इसके तहत चौबे छपरा से लेकर दुबे छपरा तक करीब एक किलोमीटर की लंबाई तक रिवेटमेंट का कार्य, एक स्पर, परक्यूपाइन पाइन विधि से कार्य होना है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 15 दिसंबर से पहले यह परियोजना भी स्वीकृत हो जाएगी। इसके गंगा के मुहाने पर बसे दर्जनों गांव गंगा की गोद में जाने से बच सकते हैं।
विज्ञापन

---------
रिंगबांध निर्माण को लेकर भी गंभीर नहीं
जयप्रकाशनगर। सिताबदियारा के बाशिंदों के बाढ़ एवं कटान से बचाने के लिए 40.4976 करोड़ से बनने वाले रिंगबांध के निर्माण को लेकर भी विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। रिंग बांध निर्माण के लिए वर्ष 2016/17 यूपी-बिहार सरकार में सहमति बनी थी। बिहार सरकार ने अपनी सीमा में बांध का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया, लेकिन यूपी के ठेकेदारों की लापरवाही से कार्य बंद पड़े हैं। बाढ़ खंड संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने की बात कह रहा है, लेकिन लीपापोती के सिवाय कुछ नहीं हो रहा है। सुरक्षा बांध गंगा किनारे 2300 मीटर और सरयू के किनारे 1175 मीटर में बनना है। 65 प्रतिशत निर्माण कार्य हुआ। बांध की नीचे की चौड़ाई 70 मीटर और ऊपर 25 मीटर है।
------------------
इनके लिए मिली धनराशि
बलिया। 159.72 लाख से गंगा नदी के बाएं ग्राम समूह के चैन छपरा, नेम छपरा, उदवन छपरा, हासनगर व रेपुरा के सुरक्षार्थ पारक्यूपाइन परियोजना के लिए पांच लाख, 1863.38 लाख से सरयू नदी के किनारे बकुल्हा संसार टोला तटबंध के सुरक्षार्थ किमी 3.700 से 4.115 के बीच रिवेटमेट तथा किमी 3.900 एवं 4.020 पर दो स्पर निर्माण की परियोजना के लिए 4.18 करोड़, 1103.37 लाख से गंगा के बाएं बैरिया-बलिया तटबंध (एनएच-31) की सुरक्षा के लिए किमी 27.500 पर एक स्पर, किमी 28.200 से 28.700 तक पारक्यूपाइन परियोजना के लिए 2.10 करोड़, 1153.96 लाख से गंगा नदी किनारे स्थित बलिया-बैरिया तटबंध ( एनएच-31) की सुरक्षा के लिए किमी 26.900 पर एक स्पर, किमी 26.720 से 26.900 कर रिवेटमेंट परियोजना के लिए 1.53 करोड़, 172.10 लाख से सरयू नदी तट पर स्थित ग्राम डूहां में सुरक्षात्मक कार्य परियोजना के लिए 10 लाख, 3009.55 लाख से गंगा नदी के बाएं तट पर स्थित दुबे छपरा ग्राम में कटान सुरक्षा के लिए चैनलाइजेशन कार्य के लिए दो करोड़ रुपये अक्तूबर और नवंबर माह में दिए गए हैं।
000000
चौबे छपरा में काम 90 फ़ीसदी पूरा हो चुका है। दो जगहों पर काम अधूरा है। ठेकेदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है। उन लोगों को तत्काल कटान रोधी कार्य शुरू कराने का दिशा निर्देश दिया गया है। अगर एक सप्ताह के अंदर ठेकेदार कार्य शुरू नहीं कराते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई तय है। रिंगबांध के लिए भी नोटिस जारी की गई है। लापरवाही करने पर सिक्योरिटी मनी जब्त करते हुए पेनाल्टी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

संजय कुमार मिश्रा, एक्सईएन, बाढ़ खंड ,बलिया

रामगढ़ क्षेत्र के गंगापुर में कटान व बाढ़ से बचाने के लिए अधूरी पड़ी कटानरोधी परियोजना।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें