फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल वैन से होगी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, जानें कीमतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपदवासियों से संयम बरतने की अपील करते हुए जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जनहित में सरकार द्वारा लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। इस लिए जरूरी है कि पैनिक होने की बजाय बाहर से आने वाले लोगों को आइसोलेट करें और इसकी जानकारी आवश्यक होने पर जिला प्रशासन को दें। ताकि संबंधित का समय पर जांच व उपचार हो सके ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांवों में प्रधान, शिक्षामित्र और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मदद से विदेशों और देश के अन्य प्रातों से आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है तथा उनकें घरों पर पर्चा लगाकर उन्हें घरों में आइसोलेशन में रहने की नसीहत दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि जिले में 713 लोगों को चिह्नित किया गया है, जिनमें 232 विदेशों से और 364 देश के अलग-अलग प्रांतों से आए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लॉकडाउन के पहले बिना मतलब घरों से निकलने वाले 52 वाहनों का चालान किया गया है।
डीएम ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से बाहर ना निकलें उनके लिए आवश्यक चीजों की आपूर्ति की व्यवस्था बनाई जा रही है। बलिया में 10 व रसड़ा नगर पालिका में पांच तथा सभी नगर पंचायतों में दो-दो मोबाइल वैन के माध्यम से राशन व अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति की जायेगी।
विज्ञापन

इसके लिए बकायदा रोड़मैप बना लिया गया है। यह सुविधा आज यानि बृहस्पतिवार से लागू की जाएगी। कहा कि गांवों जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई की जायेगी। इसके लिए उन्होंने लोगों से कंट्रोल रूम के नंबर 220857 पर सूचना देने की बात भी कहीं। साथ ही बताया कि लॉकडाउन के दौरान मस्ती करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है।
मोबाइल वाहनों में इस रेट पर मिलेगा सामान
टमाटर 40
मिर्च 80
आलू 24
प्याज 32
अदरक 60
लहसुन 120
खीरा 30
संतरा 35
अंगूर 60
केला 40 रुपये दर्जन
नोट: सभी के रेट प्रतिकिलो में है।
इन दुकानों को खोलने की होगी अनुमति
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि सभी नपा व नपं के प्रत्येक वार्ड में एक जनरल स्टोर, एक फल की दुकान, एक सब्जी की दुकान प्रात: सात बजे से पूर्वांह 11 बजे तक खोली जाएंगी। इसके अलावा ठेला के माध्यम से सब्जी एवं फल बेचने के लिए अधिशासी अधिकारी द्वारा अधिकृत ठेला वालों को प्रशासन की ओर से निर्धारित मूल्य पर बेचने की अनुमति दी जाएगी। ये गली मोहल्लों में घूम कर अपना व्यवसाय करेंगे। दवा की सभी दुकानें खुली रहेंगी। इसके अतिरिक्त बैंक, एटीएम, डाकघर, संचार माध्यम तथा अन्य आवश्यक सेवाओं को भी खुला रखने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान जनपद में स्थित सभी मंडियां खुली रहेंगी और थोक व्यवसाई सामानों की आपूर्ति बनाए रखेंगे।
तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत और सूखी खांसी हो तभी जांच की जरूरत
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी को मामूली खासी, जुकाम व बुखार होने पर घबराने की बात नहीं है। कोरोना के लक्षणों की जानकारी देते हुए कहा कि तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत के अलावा सूखी खांसी होने पर ही कोरोना की जांच के लिए रक्त का नमूना जांच के लिए भेजा जायेगा।
फसलों की कटाई करें, लेकिन सतर्कता बरतते हुए
फसलों की कटाई का मौसम होने के समय पर लाकडाउन होने की बात पर डीएम ने कहा कि किसान सावधानी के साथ सर्तकता बरतते हुए फसलों की कटाई कर सकते हैं। हां, इस दौरान उन्हें सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें