फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मनरेगा कार्य प्रभावित, 604 गांवों में ही चल रहा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लगातार बारिश का असर मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों पर भी पड़ने लगा है। मनरेगा के तहत 60 फीसदी कच्चे कार्य का प्रावधान है, लेकिन बारिश की वजह से मिट्टी कार्य नहीं हो पा रहा है। इस महीने में 940 गांवों के सापेक्ष 604 गांवों में ही कार्य हो रहे हैं। इन कार्यों में मात्र 6871 मजदूरों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन

वित्तीय साल 2021-22 में तीन माह बीतने के बावजूद मनरेगा कार्य गति नहीं पकड़ सका है। वर्ष 2021-22 में मनरेगा के कार्य को लेकर कुल 318768 जॉब कार्डधारकों को पंजीकृृत किया गया है। इस वित्तीय साल में अब तक कुल 10334 जॉब कार्डधारकों को रोजगार दिया गया है। इसमें जून माह में कुल 6871 जॉब कार्डधारक अलग-अलग कार्य कर रहे हैं। पिछले करीब एक माह से लगातार बारिश हो रही है और इसका असर मनरेगा कार्यों पर भी पड़ रहा है। अधिकारियों की मानें तो मनरेगा के तहत 60 फीसदी कच्चा कार्य और 40 फीसदी पक्का कार्य कराने का प्रावधान है लेकिन बारिश के कारण मिट्टी नहीं मिलने के कारण कच्चा कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके चलते, अधिकांश स्थानों पर पक्का कार्य कराया जा रहा है और बारिश बंद होने के बाद बचे हुए कच्चा कार्य को पूरा कराया जाएगा। यही कारण है कि काफी कम जॉब कार्डधारकों को ही रोजगार मिल पा रहा है। आलम यह है कि जून महीने में करीब दो तिहाई यानी 604 गांवों में ही मनरेगा कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों में कुल 6871 जॉब कार्डधारक कार्यरत हैं।
इन ब्लॉकों में चल रहा काम
ब्लॉक- गांवों की संख्या- जॉब कार्डधारकों की संख्या
बैरिया- 29- 209
बांसडीह- 34- 357
बेलहरी- 25- 275
बेरुआरबारी- 13- 112
चिलकहर- 54- 659
दुबहर- 56- 277
गड़वार- 20- 387
हनुमानगंज- 38- 39
मनियर- 06- 50
मुरलीछपरा- 10- 1025
नगरा- 29- 433
नवानगर- 33- 52
पंदह- 45- 66
रसड़ा- 54- 941
रेवती- 48- 962
सीयर- 86- 864
सोहांव- 24- 163
अब तक 6234 महिला जॉब कार्डधारकों को मिला रोजगार
बलिया। शासन की ओर से मनरेगा के तहत महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने का निर्देश दिया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 10334 जॉब कार्डधारकों को रोजगार दिया है। इसमें अब तक कुल 6234 महिलाओं को रोजगार दिया गया है।
विज्ञापन

बरसात के कारण मनरेगा कार्यों पर काफी असर पड़ा है। जॉब कार्डधारकों से फिलहाल पक्का कार्य कराए जा रहे हैं। मौसम ठीक होने के बाद बचे हुए कच्चे कार्य को पूरा कराया जाएगा। - डीएन दुबे, पीडी, डीआरडीए, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें