फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 96.71 फीसदी मतदान

Thu, 03 Mar 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय निकाय प्राधिकारी चुनाव में जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया गया। जिला मुख्यालय के जिला परिषद स्थित मतदान केंद्र पर अधिकांश सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 45 में से 40 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


 नपाध्यक्ष साधना गुप्ता के नेतृत्व में 18 सभासदों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि काबीना मंत्री रामगोविंद चौधरी, विधायक नारद राय, गोरख पासवान, जयप्रकाश अंचल, भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने अलग-अलग समय पर जिला मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया। वहीं सांसद भरत सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर तथा एमएलसी अंबिका चौधरी अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके।


बेल्थरारोड संवाददाता  के अनुसार सीयर ब्लाक में एमएलसी चुनाव की भारी गहमागहमी रही। चुनाव को लेकर ब्लाक कार्यालय के आसपास प्रधानों, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं निकाय प्रतिनिधियों की भारी भीड़ जुटी रही। आरओ नंदजी गु़प्त ने बताया कि कुल 189 मतदाताओं में से 178 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  हल्दी संवाददाता के अनुसार बेलहरी ब्लॉक पर सुबह से ही गहमागहमी रही।
विज्ञापन


 कुल 87 मतों में से 86 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा सहित अन्य अफसर मतदान केेंद्र पहुंचकर चुनाव का जायजा लिए। आरओ हरेंद्र नाथ ओझा के नेतृत्व में चुनाव कर्मी और थानाध्यक्ष संजीव कुमार दूबे के साथ पुलिस के जवान मौजूद रहे। नरहीं में विधान परिषद चुनाव में सोहांव ब्लाक पर सपा खेमे में काफी चहल कदमी रही। वहीं भाजपा के टेंट में मात्र दो लोग ही रहे। ज्यादातर मतदाता सपा के टाट पर ही दिखे। सोहांव में कुल मतदाता 138 है। वोट चार बजे 126 पड़ा। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ।  
रसड़ा संवाददाता स्थानीय निकाय प्राधिकारी पद के लिए गुरुवार को विकास खंड मुख्यालय पर मतदान कराया गया। जिसमें से 182 मतदाताओं में से 181 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। एक बीडीसी सदस्य की मौत की वजह से एक मत नहीं पड़ा।

आरओ नरेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में चुनाव कर्मचारी सुबह से ही मतदान कराने में लगे रहे। नगर पालिका के 25 सभासद, नपा अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सोनी के साथ ही चार जिला पंचायत सदस्यों ने मताधिकार किया। चुनाव के दौरान जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह, सीआरओ बीराम तथा अपर पुलिस अधीक्षक भ्रमण आदि भ्रमण करते रहे।

  बैरिया संवाददाता के अनुसार विकास खंड कार्यालय पर निरीक्षण में पहुंचे पर्यवेक्षक हेमंत कुमार वर्मा ने देखा कि मतदान केंद्र के बाहर केंद्रीय पुलिस को लगाया है। जिससे उन्होंने केंद्रीय पुलिस को बुलाकर कहा कि आपका दायित्व मतदान स्थल को देखना है। बाहर का नहीं देखना है।

प्रत्याशी रवि शंकर पप्पू भी मतदान केंद्र पर पहुंचकर चुनाव के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सेक्टर मजिस्टे्रट अलाउद्दीन खान, उपजिलाधिकारी बैरिया, देवेश कुमार गुप्त, पीठासीन अधिकारी राजेश कुमार गुप्त, मतदान अधिकारी हरेराम, एमडी सिंह व बैरिया पुलिस मौजूद रहे।  मनियर संवाददाता के अनुसार विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए क्षेत्र पंचायत मनियर के डवाकरा हाल में गुरुवार को चुनाव कराया।

 कुल 117 मतों में से 69 तथा 43 महिलाएं समेत 112 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आरओ सुरेश चंद्र पाल ने बताया कि कुल 112 लोगों ने ही मताधिकार का प्रयोग किया है। रेवती विकास खंड के डबाकरा भवन में आरओ सुनील कुमार सिंह तथा पीठासीन अधिकारी श्याम बिहारी मिश्र की उपस्थिति में कुल 146 मतों के बदले 138 लोगों ने मतदान किया। जिसमें 60 महिला तथा 78 पुरूष मौजूद रहे।


गड़वार संवाददाता  के अनुसार स्थानीय निकाय प्राधिकारी के चुनाव में गुरुवार को गड़वार विकास खंड कार्यालय पर सुबह से गहमा-गहमी बनी रही। जहां कुल 127 में से 122 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं चिलकहर ब्लाक में 141 में से 138 लोगों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान गड़वार थानाध्यक्ष नीरज कुमार पाठक दोनों ब्लाकों पर चक्रमण करते दिखे।

नगरा संवाददाता के मुताबिक एमएलसी चुनाव के दौरान नगरा ब्लाव्क भपर भी सुबह से मतदाताओं में होड़ लगी रही। इस दौरान आरओ बृजेश कुमार सिंह की देखरेख में 188 में से 181 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  जयप्रकाश नगर संवाददाता : मुरली छपरा ब्लाक मुख्यालय पर सुबह से एमएलसी चुनाव में मतदान करने वालों की भीड़ रही। कुल 91 में 90 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें