फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबाव देकर बनाया प्रस्तावक, परचा निरस्त

Tue, 16 Feb 2016 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर जनपद में कुल सात उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। जिसमें मंगलवार को एक उम्मीदवार का नामांकन निरस्त कर दिया गया। ऐसा तब हुआ जब एक महिला ने गलत तरीके से दबाव बनाकर प्रस्तावक बनाने की बात प्रेक्षक तथा जिलाधिकारी के सामने रखी।
विज्ञापन



स्थानीय निकाय प्राधिकारी पद के चुनाव के लिए सोमवार को कुल छह नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जिसमें भाजपा के ठाकुर अनूप सिंह, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार नटवर गोयल, अधिवक्ता मदन लाल वर्मा, श्याम नारायण चौहान, लालमुनि देवी और चंद्रकेश सिंह ने अपने प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर नामांकन किया था। नामांकन पत्रों की जांच के लिए मंगलवार को तीन बजे का समय नियत था।

 दो बजे के बाद अचानक कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक महिला ने जिलाधिकारी एवं चुनाव प्रेक्षक के समक्ष पहुंचकर बताया कि उसका नाम सोनी देवी है। वह रक्सा की बीडीसी सदस्य है। उसे चंद्रकेश सिंह का प्रस्तावक यह कहकर बनाया गया था कि तुम्हें वृद्धा पेंशन दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


इस पर प्रत्याशी चंद्रकेश सिंह ने विरोध करते हुए कहा कि महिला को किसी प्रत्याशी द्वारा दबाव में यह बात कहलवाया जा रहा है। जबकि यह महिला खुद अपने घर से नहीं आई है बल्कि उसे लाया गया है। महिला ने पूर्व में भी शपथ देकर कहा है कि वह बिना किसी दबाव में प्रस्तावक बनी है।

इस पर जिलाधिकारी एवं प्रेक्षक ने निर्णय लेने के  लिए आयोग से बातचीत किया। जिसके बाद आयोग की ओर से निर्देश मिलने पर महिला से शपथ पत्र मांगा गया। शपथ पत्र मिलने के बाद अधिकारीद्वय ने चंद्रकेश का नामांकन पत्र निरस्त करने की घोषणा कर दी। जिसके बाद नाराज प्रधान संघ के संरक्षक चंद्रकेश सिंह डीएम कार्यालय के समक्ष जमीन पर धरना देने के लिए बैठ गए। कहा कि यह जिला प्रशासन तथा अधिकारियाें की साजिश का नतीजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें