फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने कटानरोधी कार्य पूरा नहीं होने पर धरना की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। दुबे छपरा में कटानरोधी कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश अंचल ने बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता से पूछा कि अभी 10 फीसदी भी काम पूरा नहीं हुआ है। मानसून आने में मात्र 20 दिन है। मौके पर पर्याप्त मात्रा में संसाधन और मजदूर भी नहीं हैं। आखिर कैसे काम को आप पूरा कर पाएंगे। इस पर अधिशासी अभियंता ने भरोसा दिया कि एक सप्ताह के अंदर संसाधन बढ़ा लिए जाएंगे। जिस पर विधायक ने कहा कि एक सप्ताह बाद काम की प्रगति संतोषजनक नहीं हुआ तो यहीं पर धरने पर बैठ जाऊंगा। विधायक ने मानक की अनदेखी मामले को विधान सभा उठाने की भी बात कही।
विज्ञापन

बाढ़ विभाग ने कटान रोधी बचाव कार्य के नाम गंगापुर से लेकर दुबे छपरा तक कार्यों में मानक की धज्जियां उड़ा कर लूट का खजाना खोल रखा है। उक्त बातें गुरुवार को बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल ने रामगढ़ 27.500 किमी से सुघर छपरा, गोपालपुर, उदयी छपरा तक 36 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हो रहे कटान रोधी कार्यो का के स्थलीय निरीक्षण के दौरान कही। विधायक ने मौके पर मौजूद बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्रा, एई मोहित गुप्ता, जेई प्रशांत गुप्ता, जावेद अहमद और कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों से कटान रोधी कार्यो का विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। कटानरोधी कार्यों से असंतुष्ट विधायक से सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित का यह बचाव कार्य हर हाल में तय मानक के अनुसार होना चाहिए। ठेकेदार द्वारा घटिया किस्म के बोल्डर गिराने पर विधायक ने फटकार लगाते हुए मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों से मानक के अनुसार कार्य कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें