फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाथ मासूमों की मदद को विधायक ने बढ़ाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिह ने शुक्रवार को दलन छ्परा के अनाथ बच्चों व दादी को खाद्यान्न, नकदी व सरसों तेल प्रदान किया है। साथ परिवार को हर संभव मदद का भरोशा दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा पासवान बस्ती में कोरोना के कारण पूनम देवी 38 पत्नी स्व. संतोष पासवान की बीते दिनों मौत हो गई थी। इस घटना के बाद तीन पुत्रियां व एक मासूम पुत्र अनाथ हो गए। उनका जीवन एकाएक विरान हो गया। घर में एक बुजुर्ग बेवा दादी फुलेसरी बचीं है। जब इसकी जानकारी विधायक सुरेंद्र सिंह को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर नकदी, खाद्यान देने के बाद अनाथ हुए बच्चों को को पढ़ने-लिखने में मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक साथ परशुराम सिंह, मंगल सिंह, दिलीप तिवारी, सियाराम पासवान, चंदन पासवान, चुनमुन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें