विधायक ने किया कई परियोजनाओं का शिलान्यास
संवाददाता
रसड़ा। क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह ने रोड, नाली तथा सीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कसबे में विकास की गति धीमी नहीं पड़ने दी जाएगी। उन्होंने नगर के लिए करोड़ों के विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के उपरांत रसड़ा का विकास का संकल्प दोहराया।
विधायक सिंह ने कहा कि कोटवारी मोड़ से हिता के पूरा चौराहा तक फोरलेन की सड़क बनाई जाएगी। जिसके बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। बताया कि अलग-अलग मार्गों पर करोड़ों की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें जग्गू गोंड भरसाय से रामकिेशुन के मकान तक 12.30 लाख का सीसी रोड, कुरेशीनगर में 34 लाख की लागत से नाला तथा सीसी रोड, महावीर अखाड़ा से धोबई मोहल्ले तक 16.50 लाख की लागत से सीसी रोड बनाया गया है। शराब भट्ठी से मुन्ना नेता के घर होते हुए हल्दी हट्टा तक सीसी रोड तथा बीच में पेवर ब्लाक से सड़क का निर्माण 39.90 लाख की लागत से बनाया गया है। शिवमंदिर से मठिया होते हुए सोनईडीह गांव तक सीसी रोड तथा बीच में पेवर ब्लाक 39.90 लाख की लागत से निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, अशोक जायसवाल, मिंटू, मोनू जायसवाल, अमीत, गोपालजी, सचींद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, इंदल सिंह, सुरेश राम आदि लोग रहे।