फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदा के लिए 15 जोड़े हुए एक-दूजे के

Sun, 14 Dec 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवी डा. हरेराम ने अपने प्रयास से गरीबों के घर खुशी लाने को ठानी है। इसी के तहत उन्होंने शहर के सतीशचंद्र महाविद्यालय के प्रांगण में सामूहिक दहेजरहित शादी समारोह का आयोजन किया। इस दौरान 15 जोड़े सदा के लिए एक-दूजे के हो गए।
विज्ञापन


सतीशचंद्र महाविद्यालय के प्रांगण में शनिवार को शहनाई वादन और हजारों लोगों की मौजूदगी में कई जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।

इस मौके पर रसड़ा विधायक के अनुज रमेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पिंटू सिंह, सभासद लक्ष्मण गुप्त, बरमेश्वर प्रधान, बबुआ सिंह, बब्बन विद्यार्थी, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, बृजकिशोर पाठक, घनश्याम चौबे, चंदन ओझा, अजेय किशोर सिंह, डा. राजेंद्र चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, सतुंजय श्रीवास्तव, शिव कुमार गुप्त, चंदन ओझा, पूर्व प्रधान अनिल तिवारी, बब्बन मौर्या, नन्हकू सचान, ओमप्रकाश, नमोनारायण यादव, आनंद शर्मा, सुशील कुमार, लोरिक चंद्र सिंह,  आदि लोग मौजूद रहे। 

इस दौरान मंगल पांडेय विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने इस पुनीत कार्य के लिए डा. हरेराम को शहीद मंगल पांडेय की जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें