फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण, समय से कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
नवरंगा उस पार निरीक्षण के लिए जाते विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
दया छपरा। बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को गंगा नदी कटान से प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे कटान रोधी कार्य का औचक निरीक्षण किया। विधायक की पूछताछ में अधिकारियों व ठेकेदारों ने बताया कि अब तक पोकलेन से पांच किलोमीटर लंबा व 30 मीटर की चौड़ाई में काटा गया है। अब ड्रेजिंग के माध्यम से इसे पांच मीटर और गहरा करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

बैराज खंड वाराणसी के अधिशासी अभियंता जितेन्द्र भारती ने बताया कि 20 दिन के अन्दर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं नवरंगा गांव में कटान रोकने के लिए हो रहे परकोपाइन विधि से कार्य में 1200 मीटर के कार्य में मात्र 500 मीटर परकोपाइन डाला गया है। 1100 मीटर में ईसी बैग डाल दिया गया है। इस बाबत बाढ़ विभाग के एई कमलेश कुमार ने बताया कि पानी बढ़ जाने के कारण काम बंद है। मैटीरियल तैयार कर लिया गया है। पानी घटते ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। विधायक दुबे छपरा पहुंचे तो कटान रोधी कार्य देख भड़क गए । विधायक ने एक सप्ताह के अंदर काम हर हाल में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। रामगढ़ व गंगापुर के कटान रोधी कार्य में अधिशासी अभियंता प्रशांत कुमार गुप्ता व जावेद अहमद ने बताया कि रामगढ़ में 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। संपूर्ण कार्य स्थल में ईसी बैग व अपरन डाल दिया गया है। पानी घटते ही कार्य भी पूरा हो जाएगा। गंगापुर में बताया कि 250 मीटर के कार्य में 70 मीटर ईसी बैग व अपरन के साथ ही 50 मीटर में बोल्डर पड़ गया है। अब पानी बढ़ जाने से बोल्डर डालने में परेशानी हो रही है। पानी घटते ही यह कार्य भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें