फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन के लिए विधायक को ज्ञापन

Wed, 06 Apr 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने नगर विधायक नारद राय  को तृतीय चरण के समायोजन से संबंधित पत्रक मंगलवार को उनके चंद्रशेखर नगर  स्थित आवास पर दिया। इसके उपरांत  शिक्षामित्रों के कहने पर  विधायक ने  शासन के शिक्षा सचिव संजय सिन्हा से फोन पर समायोजन के संबंध में बात की।  शिक्षा सचिव ने बताया कि उनके पास कोई लिखित समायोजन का प्रस्ताव नहीं आया है।
विज्ञापन


नगर विधायक ने शिक्षामित्रों को आश्वासन दिया कि शासन से समायोजन के लिए प्रस्ताव पर बात की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि दो वर्षीय बीटीसी  प्रशिक्षण के बाद सहायक अध्यापक पद पर समायोजन का  निर्णय लिया गया। पर अभी तक शासन द्वारा समायोजन नहीं किया गया।  पत्रक देने वालों में चंद्रभान सिंह, विनय  सिंह, विजय प्रताप सिंह, रणजीत सिंह, अनिल तिवारी, अशोक चौबे, पंकज कुमार  सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें