शहर स्थित पूर्वांचल टाकीज के पास बबुआ ब्रह्म सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने अपने गीत व संगीत के जरिए सारी रात समा बांधे रखा। इस मौके पर हजारों लोगों ने लोकगीत, चैता आदि का आनंद उठाया।आयोजक मंडल ने कलाकारों को सम्मानित किया ।
कार्यक्रम की शुरूआत समिति के सदस्य झलन तिवारी और अरविंद मिश्र ने गायकों का माल्यापर्ण कर किया। सिवान बिहार से आए गायक अरविंद सिंह अभियंता ने स्वर की देवी मां सरस्वती गीत... बानी अज्ञानी हे महारानी, ज्ञान के दीप जला द... सुनाकर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद अपनी चैता गीत... नारद बभनवा धइले हरि के धियनवा, ये रामा डोले लागल इंद्र के असनवा... सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।
इसके बाद आरा के युवा गायक रमाशंकर सिंह ने भी गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद अमृतपाली के प्रथम प्रधान प्रेमशंकर चौरसिया ने कलाकारों और व्यवस्थापक ओमप्रकाश पांडेय तथा कीर्तन गायक राजेश पाठक को अंगवस्त्रम एवं एक-एक हजार रुपये प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन सुधीर ओझा और अरुण पांडेय ने किया। इस मौके पर हरिशंकर राय, अरविंद मिश्र, रमाशंकर पांडेय आदि रहे।