फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो घंटे में गुमशुदा मासूम को 17 किमी दूर से सकुशल किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव निवासी आठ वर्षीय बालक ओम सिंह को पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम होने के दो घंटे के भीतर 17 किमी दूर चांदपुर सहतवार से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजू राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीआरवी के माध्यम से थाना को सूचना मिली कि सोनवानी निवासी आनन्द सिंह का पुत्र ओम सिंह आठ वर्ष घर से सुबह आठ बजे निकला लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही थाना हल्दी पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई और क्षेत्र में सघन खोज अभियान चलाया गया। इसके साथ ही वाट्सएप के कई ग्रुपों में गुमशुदा बालक का फोटो वायरल किया गया। हल्दी पुलिस ने सहतवार थाना क्षेत्र के नई बस्ती चांदपुर में गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद किया। बच्चे को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी ने इस सफलता पर पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों की तलाश और उन्हें सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें