फेफना। स्थानीय तिराहे पर स्थित पुलिस पिकेट से महज 100 मीटर की दूरी पर रसड़ा मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार की शाम करीब पांच बजे सेवानिवृत्त दरोगों से रुपये भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। दरोगा के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हुए । पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फेफना और चितबड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची नाकेबंदी कर जांच की। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने भी मौके पर पूछताछ की।
फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी जनार्दन राम वर्तमान में फेफना तिराहा स्थित पुलिस पिकेट से करीब दो सौ मीटर दूरी पर घर बनवाकर निवास करते थे। मंगलवार को गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद स्थित बैंक से दो लाख रुपये निकाल कर टेंपो से फेफना तिराहा पहुंचे, जहां से हाथ में रुपयों से भरा बैग लेकर पैदल ही घर जा रहे थे। जैसे ही पुलिस पिकेट से महज करीब 100 मीटर दूरी पर पहुंचे कि बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और रुपयों से भरा बैग छीन ले गए। दारोगा ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस नाकेबंदी कर छानबीन में जुट गई।