जज बंगला के सामने चलती कार पर बाइक सवार मनबढ़ों ने ईंट से तोड़ा कार का शीशा। जागरुक पाठक
बलिया। शहर के ओवरब्रिज से टीडी कॉलेज मार्ग पर जिला जज के बंगले के सामने चलती कार का शीशा बाइक सवार मनबढ़ों ने ईंट से तोड़ दिया। पीड़ित नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व सभासद आदर्श मिश्रा ने शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
शहर के जापलिनगंज निवासी आदर्श मिश्र ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि कार से ओवरब्रिज होते हुए टीडी कॉलेज मार्ग से जा रहे था। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार कुछ युवकों ने कार पर ईंट से प्रहार कर दिया। कार का आगे व साइड का शीशी टूट गया। घटना के बाद सभी आरोपी बाइक से टीडी कॉलेज की ओर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि वह हमलावरों की पहचान नहीं कर सका। इस सभी ने हमला क्यों किया इसका भी कारण मुझे पता नहीं है। कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि तहरीर पर टीडी कालेज चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से बाइक सवार युवकों की पहचान की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।