फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मंगल पांडेय के इतिहास को किया जीवंत

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित अमर बलिदान शहीद मंगल पांडेय नाटक का मंचन कर
विज्ञापन
बलिया। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (संस्कृति मंत्रालय) एवं राष्ट्रीय कला मंच, बलिया के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक नाटक 1857 के महानायक मंगल पाण्डेय’ का मंचन किया गया।
विज्ञापन

इसे देखकर गंगा बहुउद्देशीय सभागार में मौजूद दर्शक देशभक्ति की भावनाओं से सराबोर हो उठे और पूरा परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, राष्ट्रीय कला मंच के राष्ट्रीय प्रमुख अंकित शुक्ल, अभाविप के प्रांत मंत्री पुनीत और उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शुरुआत में रायबरेली की आल्हा गायिका शीलू सिंह ने अपने ओजस्वी स्वर में वीर रस से ओत-प्रोत मंगल पाण्डेय की शौर्यगाथा प्रस्तुत कर दर्शकों में उत्साह भर दिया।
इसके बाद निर्देशक आशीष त्रिवेदी के निर्देशन में मंचित नाटक ने स्वतंत्रता संग्राम के उस दौर को सजीव कर दिया, जब अंग्रेजों के अत्याचार और चर्बी लगे कारतूसों के विरोध में मंगल पाण्डेय ने विद्रोह का बिगुल फूंका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें