फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभाव थाना क्षेत्र के कुर्मीपुरा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने राजेश शर्मा (45) की बुधवार की अपराह्न पिटाई कर दी। पड़री गांव निवासी राजेश पत्नी अनिता शर्मा और पुत्री खुशी शर्मा के साथ बरवा गांव निवासी अपने मामा के घर से वापस अपने गांव पड़री लौट रहे थे। कुर्मीपुरा गांव के पास बाइक सवार दो मनबढ़ बार-बार उनके बाइक के आगे पीछे हार्न बजाते हुए परेशान करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने राजेश की पिटाई कर दी। उनकेचेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। मनबढ़ घटना को अंजाम देने केबाद भाग निकले। जख्मी हालत में राजेश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला पर किया हमला, घायल
बेल्थरारोड। उभाव थाना क्षेत्र के सोनाडीह ग्राम में आईटीआई कॉलेज से मंगलवार की रात घर जा रही कॉलेज के निदेशक की पत्नी स्नेहा सुमन सिंह (32) पर तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। महिला के दोनो हाथ और बायां पैर कई जगह कट गया है। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में देर रात इलाज कराया गया। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज दिनेश शर्मा मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें