फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: शरारती तत्वों ने हनुमान जी की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, अज्ञात के खिलाफ केस

Tue, 18 May 2021 05:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

इससे पहले भी मूर्ति को खंडित किया जा चुका है। इस घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के खरूआव गांव में सोमवार की रात शरारती तत्वों ने हनुमान जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह मंदिर में पूजा करने गए लोगों को प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी हुई। गांव के शिवम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


नगरा थाना क्षेत्र के खरूआव गांव में बगीचे के पास मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापित है। रात में किसी वक्त शरारती तत्वों ने मंदिर में घुसकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव के लोग सुबह जब मंदिर में पूजा करने गए तो हनुमान की खंडित प्रतिमा देखी।

ग्रामीणों ने प्रतिमा तोड़े जाने की खबर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने बुझाने के साथ ही दूसरी प्रतिमा लगवा कर मामले को शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हनुमान प्रतिमा तोड़े जाने की दूसरी घटना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें