सड़े गले कपड़ों में लिपटे शव से स्पष्ट नहीं हो रहा था कि शव पुरुष या महिला का है। देखते ही देखते मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के गले में एक माला है। उसकी उम्र 15 से 16 साल के बीच आंकी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार हत्या कर शव को यहां फेंका गया होगा। झाड़ियों में बैग होने से इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई। जानवरों ने बैग को खींच कर खेतों की ओर से किया होगा।
एसपी ए आनंद ने कहा कि मौके का निरीक्षण किया गया है। बैग में सिर्फ कंकाल बचा है। इससे स्पष्ट नहीं हो रहा है कि शव पुरुष या महिला का है। पीएम रिपोर्ट के बाद भी स्पष्ट होगा। जिले के साथ ही तटवर्ती बिहार क्षेत्र में भी मिसिंग को लेकर जांच की जा रही है।