फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की फिसली जुबान, सपा उम्मीदवार के पिता पूर्वमंत्री अंबिका चौधरी पर की अमर्यादित टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जीत के लिए भाजपा और सपा दोनों ही पूरी कोशिश कर रही हैं। इस बीच बृहस्पतिवार शाम को प्रदेश सरकार के मंत्री इस लड़ाई में अमर्यादित टिप्पणी कर बैठे। आरोप प्रत्यारोप के बीच मंत्री उपेंद्र तिवारी की जुबां फिसलती नजर आई। सपा उम्मीदवार आनंद चौधरी के पिता पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी को लेकर विवादित बयान दे डाला। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर सदस्यों को गायब करने का आरोप लगा रही हैं। इसी मामले में जिले के मंत्री, विधायक और राज्य सभा सांसद नीरज शेखर बृहस्पतिवार को बलिया एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद अपने संबोधन में मंत्री उपेंद्र तिवारी अपनी जुबान संभाल नहीं पाए। विपक्षी नेताओं पर जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण के आरोप लगाने के साथ ही पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करने से भी नहीं चुके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें