हनुमानगंज ब्लाक के खोरीपाकड़ गांव में परिवार संपर्क अभियान के तहत लोगों को सरकार की योजनाओं से स?
- फोटो : BALLIA
बलिया। हनुमानगंज ब्लॉक के खोरीपाकड़ गांव स्थित बूथ नंबर 92 व 93 से परिवार संपर्क अभियान की शुरुआत संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने शुक्रवार की।
इस दौरान उन्होंने लगभग दो दर्जन से अधिक घरों में जाकर लोगों से मिले और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों से संबंधित प्रपत्र का वितरण भी लोगों के बीच किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते श्र्कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार धरातल स्तर तक काम कर रही है। आज पारदर्शी तरीके से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को आसानी से योजनाओं का लाभ मिल जा रहा है। जबकि पूर्व की सरकार में योजनाओं का लाभ कुछ ही लोगों को मिल पाता था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तथा हर व्यक्ति को होनी चाहिए। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मिलनी चाहिए। इस मौके पर अमृत सिंह डिंपल, प्रेम राय, अरविंद, नरेंद्र बिंद सहित अन्य मौजूद रहे।।