फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत गाडगे की प्रतिमा का अनावरण कैबिनेट मंत्री ने किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सूबे के पिछड़ा वर्ग मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को देवरिया- बलिया की सीमा पर स्थित तुर्तीपार चौराहे पर महान संत गाडगे की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि जिस प्रकार गौतम बुद्ध ने विश्व के कल्याण के लिए बिना किसी को कुछ बताए अपने घर का परित्याग कर दिया, उसी तरह संत गाडगे ने भी सांसारिक मोह माया को छोड़ लोक कल्याण के लिए घर का परित्याग कर दिया था। उन्होंने जीवन पर्यंत शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने संत के उपदेशों को आत्मसात कर समतामूलक समाज की स्थापना के लिए जुट जाने का आह्वान किया। विधायक धनंजय कन्नौजिया ने संत गाडगे के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सरयू प्रसाद कन्नौजिया, प्रेम प्रकाश, महावीर यादव, नागा तिवारी, अमरनाथ सिंह, चिंटू सिंह, बबलू कन्नौजिया, मनोज राजभर, दिनेश कन्नौजिया आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें