फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर मंत्री नाराज, मौका मुआयना कर चेताया

विज्ञापन
अवैध खनन की सूचना पर नगर के महावीर घाट पहुंचकर अधिकारियों से जानकारी लेते राज्यमंत्री आनंदस्वरू - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। अवैध खनन की खबर पर सोमवार को संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने खनन अधिकारी समेत जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को तलब किया। उनके साथ महावीर घाट पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। चेताया कि अगर आगे से अवैध खनन की सूचना उन तक पहुँची और सही निकली तो जिम्मेदार पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, समाचार पत्र आदि के माध्यम से अवैध खनन होने की जानकारी मंत्री तक पहुंची। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तत्काल खनन अधिकारी और कुछ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को बुलाया। लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में बैठक कर दो टूक समझाने के बाद महावीर घाट पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। मंत्री ने कहा कि अवैध खनन का मामला अत्यंत आपत्तिजनक है। खासकर पुलिस और खनन विभाग को चेताया कि प्रवर्तन बढाकर इस पर कड़ी नजर रखी जाए। अगर कहीं अवैध खनन की सूचना मिलती है तो इतनी कड़ी कार्रवाई हो कि ऐसा करने वालों में भय पैदा हो जाए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी रामआसरे, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश यादव, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, खनन अधिकारी डॉ योगेंद्र भदौरिया, कोतवाल विपिन सिंह के अलावा संजीव कुमार डम्पू, अभिषेक सोनी, डॉ अंजनी पांडेय, डिंपल सिंह, अनुभव सिंह, घनश्याम पांडेय, श्यामबाबू गुप्ता आदि साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें