फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 झोपड़ियां जलीं, लाखों की क्ष्ाति

Tue, 10 Mar 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
इब्राहिमाबाद नौबरार-अठगांवा में मंगलवार दोपहर बाद आग लगने से 70 से अधिक झोपड़ियां राख हो गईं। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई, लेकिन शाम तक फायर कर्मी नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


घाघरा के कटान से तबाह बैरिया थानाक्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार-अठगांवा ग्राम पंचायत में मंगलवार अपराह्न दो बजे खेलाड़ी राम और दूधनाथ राम के घर से आग की लपटें उठने लगीं। लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। आग ने अन्य झोपड़ियों को चपेट में ले लिया।

घटना में रमेश राम, छेदी राम, बनवारी राम, भोला, कमलेश राम, महंगू कोहार, रविंद्र कोहार, हरेंद्र कोहार, असरफी पासवान, गणेश पासवान, तारा देवी सहित गांव के 70 लोगों की झोपड़ियां और दैनिक उपयोग की वस्तुएं, नकदी राख हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह ने लेखपाल और अन्य विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तत्काल मुहैया कराएं, ताकि पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जा सके।  तहसीलदार ने बताया कि आग से बेघर परिवारों के लिए राशन, मिट्टी का तेल, तिरपाल आदि की व्यवस्था करा दी गई है। 24 घंटे के अंदर इनको राहत चेक भी दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें