फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मड़हे राख, दो लाख की क्षति

Sat, 12 Mar 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
अगलगी में लाखों की क्षति
विज्ञापन
नरहीं थाना क्षेत्र के मेड़वरा खुर्द गांव में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में सात रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग में जलने से एक गाय मर गई, वहीं छह मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। आस-पास के लोगों तथा अग्रिशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मेड़वरा खुर्द गांव में शनिवार की दोपहर रामकृपाल यादव के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगी। अभी कोई कुछ समझ पाता कि तब तक बगल में स्थित और दो झोपड़ी को भी आग ने अपनी आगोश में ले लिया। जिससे घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया, वहीं तीन गाय झुलस गई।

इसके बाद आग ने बगल के जनेश्वर यादव, रमाशंकर, राकेश यादव, उमा यादव, गिरजा यादव के घर को अपनी आगोश में ले लिया। इस अगलगी में रमाशंकर की जहां एक गाय जलकर मर गई वहीं एक गाय, एक भैंस तथा एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गई। आग की चपेट में आने से जनेश्वर यादव के घर में रखा दो कुंतल गेहूं तथा अन्य घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन


 वहीं राकेश यादव की झोपड़ी में रखा सामान जलने के साथ ही मोटर साइकल भी जल गई। उमा यादव की झोपड़ी जलने के साथ 10 कुंतल गेहूं भी जल गया। गिरजा यादव के घर का सारा सामान जलने के साथ ही लैपटाप भी जलकर नष्ट हो गया।

आसपास के लोग तथा अग्रिशमन दस्ता के घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर कानूगो और लेखपाल जाकर मौका मुआयना किया। सेवा नेता वंशीधर यादव व शंभूनाथ यादव जरकर पुरसाहाल जाना। अगलगी के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें