फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia : सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, परिजन उठा ले गए शव नहीं कराया पोस्टमार्टम

Tue, 10 Dec 2024 07:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

रतसर क्षेत्र में बाइक असंतुलित होकर पलटी और अधेड़ की मौत हो गई। बताते चलें कि गांव की बारात में शामिल होने के लिए दो लोग बाइक पर सवार होकर निकले। रास्ते में पानी की टंकी के पास अनियंत्रित हुई बाइक पलट गई और दो लोग घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत के बाद मृतक के घर लगी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर नूरपुर मार्ग पर पानी टंकी के करीब सोमवार की रात असंतुलित होकर सड़क पर बाइक पलटने से दो लोग घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया,जहां जांच के उपरांत चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात गांव से बारात निकटवर्ती गांव एकडेरवा गई थी। उसी बारात में शामिल होने के लिए गड़वार थाना क्षेत्र के भैरोबांध निवासी बाइक सवार बुद्धिराम चौहान (46) पुत्र स्व. लल्लन चौहान व गौरीकांत चौहान (45) बाइक से जा रहे थे। रतसर-नूरपुर मार्ग पर पानी टंकी के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन


इस घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को सीएसची रतसर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बुद्धिराम चौहान को मृत घोषित कर दिया। जबकि गौरीकांत चौहान को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया। उधर, अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। परिजनों का कहना है कि मृतक के दो पुत्र अन्य प्रांत में कामगार है, उनके आने पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराएं जाने पर परिजन सहमत नहीं दिखें। गड़वार के प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें