फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरयू नदी की छाड़न में डूबने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर मौजा स्थित सरयू नदी की छाड़न में मंगलवार को 50 वर्षीय अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मानगढ़ निवासी खूबलाल बिन्द (50) गाय व भैस चराने के लिए गए थे। भैंस नदी के छाड़न में गहरे पानी में चली गई।
विज्ञापन

खूबलाल भैंस को निकालने के लिए पानी घुस गए। पानी की गहराई को नहीं भांप पाए। खुद डूब गए। आसपास के चरवाहों को पहले तो कुछ समझ नहीं आया। कुछ देर तक देखने के बाद उन्होंने आवाज लगाई। नदी के छाड़न में घुसकर खूब लाल को ढूंढा। कुछ देर में ही शव पानी के अंदर मिला। प्रधान बच्चा यादव ने रेवती पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें