फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में मिला अधेड़ का शव, 16 से था लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। क्षेत्र के बड़ागांव बाजार स्थित बकटाह पोखरे में रविवार को 43 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान खुटहन निवासी के रूप में हुई है। वह मनोरोगी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बड़ागांव स्थित बकटाह पोखरे में मछुआरे रविवार को मछली निकालने गए थे। देखा कि एक व्यक्ति का शव जलकुंभी के बीच फंसा हुआ है। मछुआरे ने ग्रामीणों को सूचना दी तो यह बात जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। मनियर पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर शव शिनाख्त कराया, लेकिन ग्रामीण शव को पहचान नहीं सके। आसपास के गांवों के लोगों को सूचना देकर बुलाया गया। काफी देर बाद मनियर थाना क्षेत्र के खुटहन निवासी शुभनारायण चौहान (43) के रूप में पहचान हुई। वह 16 फरवरी से गायब था। थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि 18 फरवरी को परिजन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें