बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर चीनी मिल के समीप शनिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। इस बीच पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल राजीव सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गड़वार थाना क्षेत्र के तद्दीपुर निवासी सुशील चौहान (19) पुत्र मुनेश्वर चौहान अपने दो साथी के साथ रसड़ा की ओर से घर लौट रहे थे। चीनी मिल के समीप बोलेरो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायल सुशील को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। सुशील की मौत की खबर मिलते ही परिजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। चार बहनों के बीच इकलौते भाई की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।