नगर से सटे मिड्ढ़ा गांव में हर साल की तरह इस वर्ष भी रविवार को 11 बजे दिन में महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। जुलूस केदार शाह के दरवाजे से निकल कर बाजार होते हुए गिरवरदास की कुटिया पहुंचा। फिर वहां से गोरथाना के पोखरा होते हुए काली मंदिर स्थित महावीर अखाड़े पर पहुंचा, जहां जनपद व गैर जनपद से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। जुलूस के दौरान युवाओं ने एक बढ़कर एक करतब दिखाया। इसके पूर्व गांव के कामता सिंह ने हनुमान जी का पट खोल पूजन-अर्चन किया।
तत्पश्चात जुलूस पुन: कारखाना होते हुए बाजार स्थित शिवालय पर पहुंचा। यहां से गांव के विभिन्न मार्ग होते हुए गोरथाना पोखरा स्थित शिवालय पर पहुंचा, जहां पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद जुलूस मुख्य मार्ग होते हुए गांव के पूरब स्थित मां काली मंदिर स्थित महावीर अखाड़े पर पहुंचा, जहां अखाड़े की पूजा की गई। तत्पश्चात जनपद व गैर जनपद से पधारें छोटे-बड़े पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाया। इस दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर गौरीशंकर सिंह, बलवंत कुमार सिंह, बीडीसी लवकुश, विनोद सिंह, उमाशंकर सिंह, संथन पांडेय, सुरेंद्र चौरसिया, अनिल चौरसिया, भोलू, छोटे, भोला गोंड, उमाशंकर गोंड, नारायण साहू, मगरू ठाकुर, सुनिल श्रीवास्तव, कन्हैया गोंड, संतोष गोंड, संतोष आदि रहे।