फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण के लिए हुई पैमाइश

Sat, 20 Jan 2018 12:06 AM IST
ballia
विज्ञापन
नगर में बनने वाले ओवरब्रिज के लिए मालगोदाम के पास नापी करती एनएचएआई की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद भरत सिंह के प्रयास से बनने वाला माल्देपुर से कदम चौराहा तक बनने वाले ओवरब्रिज को लेकर शुक्रवार को एनएचएआई व पीडब्लूडी की सयुंक्त टीम ने जायजा लिया। टीम ने माल्देपुर से कदम चौराहा तक सड़क के बीच से दोनों तरफ फीते से नापी भी की और इस दायरे में आने वाले दूकानों व भवनों को चिह्नित किया गया। सांसद श्री सिंह द्वारा एनएचएआई से ओवरब्रिज से स्टेशन पर उतरने के लिए एक सर्विस एप्रोच की मांग की गई है। इसके मद्देनजर प्रोजेक्ट डाइरेक्टर नवीन मिश्रा ने मालगोदाम चौराहा और एससी कॉलेज पर स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा एससी कालेज से सात फुट चौड़ा सर्विस एप्रोच बनाने के लिए उपयुक्त जगह बताई जो कम से कम 300 मीटर लम्बी होगी।
विज्ञापन


एनएचएआई के प्रोजेक्ट डाइरेक्टर नवीन मिश्रा ने बताया कि रेलवे अगर एससी कॉलेज से मालगोदाम चौराहे के बीच जमीन उपलब्ध करवा दे तो सर्विस एप्रोच का निर्माण एनएचएआई कराएगी। इस मौके पर एनएचएआई के गुंजन कुमार,  हेतेन्द्र कुमार, पीडब्लूडी के रोहित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय, प्रभारी कोतवाल करुणेश सिंह, सांसद कार्यालय प्रभारी संतोष चौरसिया आदि थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें