फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क दुर्घटना में घायल को बचाने पर चार जवानों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस लाइन के आरडी त्रिपाठी हाॅल में बृहस्पतिवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले डायल 112 के चार पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

जनपद में अपराध एवं आपात सेवाओं में बेहतर व तत्काल पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए लगातार किये जा रहे प्रयास के क्रम में डायल 112 नोडल अधिकारी/ एएसपी दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ संगोष्ठी की गयी। संगोष्ठी में पुलिस कर्मियों को रिस्पांस टाइम को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस दौरान डायल 112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र से चार जवानों को सम्मानित किया। इनमें पीआरवी 4242 पर तैनात कमांडर वरुण कुमार यादव व पायलट सुभाष चंद्र राजभर ने दो सितम्बर 2024 को इवेंट 40285 पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सिलेंडर से घर में लगी आग को बुझाकर झुलसे दंपत्ति को समय से अस्पताल पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया गया।
पीआरवी 6227 पर तैनात कमांडर परवेज आलम व पायलट राज कुमार राम ने 25 नवम्बर 2024 को इवेंट 31640 पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक्सीडेंट में गंभीर रूप स घायल हुए व्यक्तियों को समय से अस्पताल पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया गया। उक्त कर्मियों के त्वरित व विवेकपूर्ण कार्य से घायल व्यक्तियों की जान-माल को बचाकर आमजन में पुलिस की छवि को बेहतर बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें