मणि मंजरी राय आत्महत्या: पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उ?
- फोटो : BALLIA
बलिया। नगर पंचायत मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी के आत्महत्या प्रकरण में आरोपी चेयरमैन भीम गुप्ता के समर्थन में जिले के व्यापारी संगठन उतर गए हैं। मंगलवार अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी अरविंद गांधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक बलिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, चेयरमैन बेल्थरारोड दिनेश गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि मधुबन शंकर मद्धेशिया, पूर्व चेयरमैन सिकंदरपुर संजय जायसवाल, नगर अध्यक्ष बांसडीह विजय कुमार गूल्लर, युवा जिला अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता आदि शामिल थे। व्यापारी नेताओं ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस निदेशक वाराणसी, डीआईजी आजमगढ़ को भी भेजा है।
ज्ञापन में मांग गई है कि मणि मंजरी राय मामले में बैरिया के नायब तहसीलदार संदिग्ध हैं, लेकिन अभी तक उनको आरोपी नहीं बनाया गया है। जबकि बीते दिनों डीआईजी ने बयान दिया था कि उनकी भूमिका संदिग्ध है। मणि मंजरी राय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। मणि मंजरी ने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई का कंफ्यूजन दूर किया जाए। एफआईआर में जिस टेंडर की बात की गई है वह भीम गुप्ता के हस्ताक्षर से छह जून 2020 को ही निरस्त किया जा चुका है, इसके बाद जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर किया गया, जिसका सबूत कार्यालय के सीसी कैमरे में मौजूद है। चेयरमैन, बाबू के अलावा जिन लोगों को एफआईआर में नामजद किया गया है, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी दी जाए। मणि मंजरी की सहेली डॉक्टर ममता के फेसबुक वाल पर शादी एवं दोस्त चुनने के संबंध की जांच की जाए। पुलिस ने जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया, उन्होंन क्या बयान दिया, इसे सार्वजनिक किया जाए।