फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित व्यवसायी की लखनऊ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष का मंगलवार की सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान कोरोना से मौत से हो गई। मौत की खबर लगते ही स्वर्णकार समाज में शोक की लहर दौड़ गई। नगर के पानी टंकी रोड निवासी स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष गोपाल जी सोनी 50 दो सप्ताह से सर्दी खांसी बुखार से पीडि़त थे। इलाज से ठीक न होने पर शनिवार को लखनऊ इलाज के लिए गए थे।
विज्ञापन

लखनऊ अस्पताल में भर्ती न हो पाने पर प्राइवेट नर्सिगिं होम में भर्ती हो गए। वहां जाच पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए और इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृत्यु की खबर लगते ही परिजनों समेत स्वर्णकार समाज में शोक की लहर दौड़ गई। नपा के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नरायण सोनी, संदीप सोनी, विनोद सोनी, अतुल सोनी, अनिल सोनी आदि ने कहा कि स्वर्णकार समाज ने कुशल नेतृत्व करने वाला व्यक्ति खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें