फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड (बलिया) । उभांव पुलिस ने मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, युवती के गर्भवती होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता की मां ने 13 अगस्त को उभांव थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि पीड़िता की मां ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि राजनाथ नामक बेटी को झांसा में लेकर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, बेटी की तबीयत खराब होने पर चिकित्सक से जांच कराने पर गर्भवती होने की जानकारी हुई, पूछताछ में बेटी ने राजनाथ पर आरोप लगाया। पीड़िता की मां ने अनिल कश्यप और भोला पर मुख्य आरोपी का सहयोग करने तथा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज किया। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी राजनाथ को बिहार के बक्सर स्थित एक होटल में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और वहीं दूसरी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अनिल कश्यप और भोला को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी गहनता से जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें