नगर के टाउन इंटर कालेज में नवोदय के प्रवेश परीक्षा देने के बाद बाहर निकलते छात्र-छात्राएं तथा म
पंदह। मानसिक योग्यता के सवाल थोड़े कठिन थे, जबकि गणित में समय ज्यादा लग गया। लेकिन भाषा से संबंधित प्रश्न आसान रहे। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों की राय कुछ ऐसी ही रही।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सिंहाचवर में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा शनिवार को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। निर्धारित 80 सीटों के सापेक्ष कुल 3176 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 2434 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस तरह कुल उपस्थिति 76.64 प्रतिशत दर्ज की गई। इसमें लड़कों की उपस्थिति 80.87 प्रतिशत रही, जबकि लड़कियों की उपस्थिति 71.47 प्रतिशत रही।
निर्धारित शेड्यूल के अनुसार परीक्षा सुबह 11:15 बजे शुरू हुई। प्रारंभिक 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित थे। परीक्षा की निष्पक्षता और शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रवार पर्यवेक्षकों के साथ उड़न दस्ता पूरे समय सक्रिय रहा।
प्रधानाचार्य एसके झा ने चयन परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बेसिक शिक्षा विभाग और कस्टोडियन बैंक के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से इसकी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।