फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजनुओं ने युवती के भाई पर किया हमला

Thu, 30 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
दरोगा पर जानलेवा हमला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के दो मजनू गांव के एक घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने लगे। इसी बीच उसका भाई आ गया। इसके बाद दोनों मजनुओं ने युवती के भाई पर चाकू से प्रहार कर घायल कर फरार हो गए। पीड़िता ने गांव के दोनों युवकों के विरुद्ध थाने में नामजद तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दिया।
विज्ञापन


वाकया उस समय हुआ जब दोपहर के समय युवती अपने घर अकेली थी। जिसका फायदा उठाते हुए गांव के ही दो मजनू घर में प्रवेश कर गए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। युवती के शोर मचाने पर उसका भाई आ गया। यह देख दोनों युवक युवती को छोड़कर उसके भाई पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद भागने में सफल हो गए।  पुलिस गिरफ्तारी में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें