गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया।
परेड के मुख्य अतिथि जिला पंचायत विभाग के सभापति मो. रिजवी ने झंडारोहण
एवं परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि के साथ ही विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक
अनीस अहमद अंसारी ने परेड का निरीक्षण किया।
गणतंत्र दिवस परेड में पहली
टुकड़ी के प्रथम कमांडर बाबू लाल यादव के नेतृत्व में आर्म्स पुलिस की
टुकड़ी आगे-आगे चल रही थी जबकि अंतिम टोली पुलिस बैंड की रही। जिसके धुन पर
परेड में शामिल जवान कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।
इस मौके पर पुलिस
अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी, एएसपी केसी गोस्वामी, सहित सभी थानों के
थानाध्यक्ष एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस लाइन के परेड
ग्राउंड में विविध कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किये गये।
इस अवसर पर मुख्य
अतिथि मो.जियाउद्दीन रिजवी देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए
उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। कहा कि सीमा के जवान
हमारी भारत माता की आन, बान व शान को कभी झुकने नही देंगे।
उन्होंने
स्वतंत्रता सेनानियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक
अनीस अहमद अंसारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया। साथ ही संविधान के
नियमों के अनुसार चलने की अपील की। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली बच्चों
द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किये गये।
इस अवसर पर
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कार
से भी नवाजा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह, जिला जज चन्द्रहास
राम, सीजेएम एसएन सिंह, एडीएम केपी सिंह, एएसपी केसी गोस्वामी, चेयरमैन
प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता आदि मौजूद रहे।