फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्ठा की ली शपथ

Wed, 27 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह ने झण्डारोहण कर संविधान के प्रति श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ भारत की प्रभुता एवं अखण्डता को अक्षुण्य रखने की शपथ दिलायी।
विज्ञापन


 कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित गोष्ठी में सबसे पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानियों को माल्यार्पण कर, अंगवस्त्रम व मिठाई देकर सम्मानित किया। मॉडल तहसील में एसडीएम रामानुज सिंह झंडारोहण किया। जबकि जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने झंडारोहण किया।

 नगर पालिका परिसर में नपा अध्यक्ष साधना गुप्ता ने झंडारोहण किया। इस मौके पर पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, ईओ संतोष कुमार सिंह, सभासद एवं नपा कर्मी मौजूद रहे। सपा कार्यालय पर काबीना मंत्री के प्रतिनिधि रंजीत चौधरी ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन


 इस मौके पर चंद्रशेखर उपाध्याय, नंदगोपाल गुप्ता, संतोष शुक्ला, नंदकिशोर शर्मा, सुभाष, अजीत यादव, हरेंद्र गोंड आदि मौजूद रहे। स्वतंत्रता सेनानी रामविचार पाण्डेय ने अपने संस्मरण सुनाए। उधर, विकास भवन पर सीडीओ के.बालाजी ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन


 इसी क्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष डा. गोविंद सिंह ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें