फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण समाप्त करने को डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा। कहा कि अब तक आरक्षण से बहुत अधिक लाभ दिया जा चुका है। अब किसी भी समाज को आरक्षण की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि 1950 में लागू किया गया आरक्षण अब भी लागू है। कहा कि वोट की राजनीति में अब तक किसी ने उसे समाप्त नहीं किया। ऐसे में वर्तमान सरकार को इस पर कदम उठाने की जरुरत है। आरक्षण का लाभ लेकर अयोग्य भी शामिल हो जा रहे। जबकि अन्य समाज के लोगों का कभी आरक्षण के चलते भला नहीं हुआ है। उन्होंने मांग किया है कि संविधान में जो नियत समय दिया गया था। उससे बहुत अधिक लाभ देकर स्तर को उपर उठाया जा चुका है। अब तो पूरी तरह से आरक्षण व्यस्था को समाप्त करने की जरुरत है।
इस मौके पर राहुल देव पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, सुनीता पाठक प्रीती पांडेय, अरुण कुमार दूबे, राघवेंद्र कुमार मिश्र, सत्य प्रकाश द्विवेदी, मनीष कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें