बेरुआरबरी ब्लाक मुख्यालय पर खण्ड विकाश अधिकारी को पत्रक देते छात्र नेता आदित्य प्रताप सिंह।
- फोटो : BALLIA
बेरूवारबारी। ब्लॉक मुख्यालय के ग्रामसभा करम्बर में बने गौशाला के चारदिवारी निर्माण, उस में रह रहे जानवरों के रखरखाव और संख्या वृद्धि के संबंध में छात्र नेता आदित्य प्रताप सिंह योगी के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी बेरुआरबारी को ज्ञापन सौंप।
ग्राम सभा करम्बर में छुट्टा पशुओं को रखने के लिए गौशाला का निर्माण श्मशान घाट के समीप ही किया गया है, जहां चारदीवारी की जगह बांस से ही चारों तरफ घेराव किया गया है। आए दिन जानवर इसे तोड़ कर बाहर निकल जाते है और किसानों की फसल नुकसान करते है। बार बार इसकी शिकायत सबंधित विभाग को और अधिकारियों से भी किया जाता रहा है। लेकिन कोई इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है। इस दौरान सौरभ शेखर सिंह,विनोद यादव, जगमोहन राजभर, कन्हैया शुक्ल, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।