फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण के एवज में पारिश्रमिक के भुगतान की मांग को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोराना काल में कोटे की दुकानों पर राशन वितरण की मानिटरिंग के लिए लगाए गए शिक्षामित्रों ने पारिश्रमिक की मांग की है। इसके लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह से मिला और उन्हें जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिसमें शिक्षा मित्रों ने लॉकडाउन के दौरान गांवों में राशन वितरण कराने के एवज में पारिश्रमिक के भुगतान की मांग की है। बताया कि सरकार ने शिक्षामित्रों की नियुक्ति संविदा के तहत 11 माह की है ऐसे में जून माह में परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। जिससे उनके परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति खड़ी हो गई। प्रतिनिधि मंडल ने कोरोना की वैश्विक महामारी के दौरान ड्यूटी कर शिक्षा मित्रों की आर्थिक स्थिति पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जून में राशन वितरण कराने की ड्यूटी के एवज में पारिश्रमिक दिलाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में पंकज सिंह, अमृत सिंह, अमित मिश्र, बृजेश सिंह, दिलीप प्रसाद, शशिभान सिंह, राजेश प्रजापति, सत्येंद्र मौर्य, शिवकुमार सिंह, अखिलेश पांडे, मनीष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें