नगरा। उच्च प्राथमिक विद्यालय खरूआंव के स्वामी विवेकानंद परिसर में समग्र शिक्षा अभियान संगोष्ठी एवं बुद्ध बुद्ध पूर्णिमा विषयक चित्रकला एवं वाद प्रतियोगिता हुई।
उद्घाटन मुख्य वक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर हेमंत सिंह और कवि एवं साहित्यकार रामसोच यादव ने उद्घाटन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में महक, मनीषा, सचिन, सत्यम, निशा एवं आदि बच्चों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। चित्रकला प्रतियोगिता में महक, मनीषा एवं सचिन ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हेमंत सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं निशुल्क पुस्तक, ड्रेस, बैग, जूता, मौजा, फल एवं दूध का सभी बच्चे उपभोग करें एवं पढ़ कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
रामप्रवेश, कृष्णा देवी, प्रमिला यादव, सोनू सिंह आदि ने अपने विचार रखे। संचालन महक और कृष्णा राज ने किया। प्रधानाध्यापिका कृष्णा देवी ने आभार व्यक्त किया।
वहीं, प्रयास किरण फाउंडेशन की ओर से बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन सरया गुलाब राय में किया गया।