फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लड़कियों ने कायम रखा दबदबा, 10वीं और 12वीं में लड़कों को पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10 वीं और 12वीं का परीक्षाफल घोषित कर दिया। दसवीं में जिले के करीब 98 फीसद छात्रों ने सफलता पाई है। जबकि इंटरमीडिएट का रिजल्ट करीब 72.81 प्रतिशत रहा। सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने परिणाम घोषित होने और सफलता मिलने पर जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। नौनिहालों की सफलता से अभिभावकों में भी हर्ष का माहौल है। वहीं, जो छात्र परीक्षा पास नहीं कर सकें उनमें मायूसी दिखी।
विज्ञापन

जिले की लड़कियों ने इस बार भी अपना दबदबा कायम रखा और लड़कों को पछाड़ते हुए अपनी काबिलियत साबित की।
दसवीं में करीब नौ हजार छह सौ छात्र पंजीकृत थे। इनमें 4500 छात्राएं शामिल थी, जबकि चार हजार एक सौ छात्र पंजीकृत थे। इसमें करीब 98 फीसद परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। दसवीं में छात्राओं की सफलता का प्रतिशत 95 फीसदी रहा। इसके सापेक्ष 90 प्रतिशत लड़के परीक्षा में सफल हो सके।
उधर, 12वीं का परीक्षा में करीब 5686 छात्राें ने प्रतिभाग किया था। इनमें से 4140 यानी 72.81 प्रतिशत छात्र सफल रहे। इसमें छात्रों की सफलता का प्रतिशत 88 फीसदी रहा। जबकि 92 प्रतिशत छात्राओं ने परीक्षा पास कर अपने हुनर का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


सीबीएसई स्कूल मैनेजर एशोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध जिले के सभी स्कूलों का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा घोषित कर दिया गया है। बताया कि इस बार जिले में 12वीं का परिणाम परिणाम अपेक्षा अनुरुप नहीं रहा, जिससे करीब दो हजार से अधिक छात्र विभिन्न कारणों से परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सकें। उन्होंने अनुत्तीर्ण छात्रों को हताश होने की बजाए नए सिरे से तैयारी करने की सलाह दी। -संबंधित खबर पेज 3,4 पर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें