फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सोनम को बक्सर के रास्ते ले गई मेघालय पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं (बलिया)। मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को रविवार की देर रात गाजीपुर जिले के एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद मेघालय पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मेघालय के लिए सोमवार की देर रात रवाना हुई। सुरक्षा कारणों से मेघालय पुलिस को बक्सर पुलिस से सहायता लेनी पड़ी।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सोनम रघुवंशी को गाजीपुर जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। इसके बाद मेघालय पुलिस शिलांग जाने के दौरान देर रात बिहार के बक्सर नगर थाना पहुंची। यहां सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए एस्कॉर्ट टीम की मांग की गई। बक्सर नगर थाना पुलिस ने मेघालय पुलिस को सुरक्षा प्रदान की। सोनम वापसी के समय बक्सर, बिहार के रास्ते ही गाजीपुर पहुंची थी। इसलिए बक्सर पुलिस की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें