फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि से प्रस्तावित कार्यों पर मंथन

Sun, 26 Apr 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 फेफना विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक क्षेत्रीय विधायक उपेंद्र तिवारी के आवास पर हुई। इसमें सदस्यता अभियान, विकास कार्य, विधायक निधि से प्रस्तावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में विधायक ने कहा कि बेमौसम बरसात तथा ओलावृष्टि के कारण क्षेत्रीय किसानों का नुकसान हुआ है। इस दु:ख की घड़ी में हम आपके साथ हैं। लेकिन इस विपदा में भी प्रदेश सरकार के मंत्री एवं अधिकारी  किसानाें के हक का बंदरबाट कर रहे हैं। कहा हक पाने के लिए मंत्री और अधिकारियाें के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ना होगा।

 उन्होंने कार्यकर्ताआें से कहा कि हर हाल में 30 अप्रैल तक सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूर्ण कर लें। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से शीघ्र सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उपेंद्र पांडेय, नंदलाल सिंह, देवेंद्र गिरि, टुनटुन उपाध्याय, मोतीलाल गुप्ता, राजेश राम, अजय सिंह, मनीष सिंह, बलिराम बिंद, भुआल सिंह, वंशबहादुर सिंह, श्यामलाल राय, शैलेश दूबे, लड्डू सिंह, जनकदेव पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें